BRICS Summit 2026: PM Modi से मिले Egypt के President Sisi ! मुलाकात के बाद बदल गया WORLD ORDER?

BRICS Summit 2026: PM मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी की खास मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर बढ़ी उम्मीद

Bharat 24

BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में चल रहे BRICS Summit 2026 के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे बातचीत करते नजर आए. BRICS के मंच पर हुई यह मुलाकात भारत और मिस्र के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

BRICS Summit के अंतिम दिन भारत मंडपम में अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों की मौजूदगी रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नेताओं के साथ मुलाकात और बातचीत की. इसी क्रम में पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की मुलाकात भी हुई.

ये भी पढ़ें- BRICS Summit 2026 : जाते-जाते Xi Jinping ने किसकी तरफ कर दिया इशारा? Camera में कैद हुई तस्वीर!