SIR के बाद राजस्थान की अंतिम मतदाता सूची जारी, 31 लाख नाम हटे; जानें कितने नए जुड़े

Rajasthan Voter List Update: देश के कई राज्यों में मतदाता सूची को साफ-सुथरा और शुद्ध बनाने के लिए विशेष प्रयास किया गया. इसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कहा जाता है. इस प्रक्रिया के तहत देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची की समीक्षा और अपडेट की गई. 

Rajasthan final voter list released after SIR 31 lakh names removed Know how many new additions
Image Source: ANI/ File

Rajasthan Voter List Update: देश के कई राज्यों में मतदाता सूची को साफ-सुथरा और शुद्ध बनाने के लिए विशेष प्रयास किया गया. इसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कहा जाता है. इस प्रक्रिया के तहत देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची की समीक्षा और अपडेट की गई. 

इसी क्रम में राजस्थान में भी यह प्रक्रिया पूरी तरह से लागू की गई और अब फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. इस फाइनल सूची में राज्य से कुल 31 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं.

राजस्थान में फाइनल वोटर लिस्ट का विवरण

राज्य की 199 विधानसभा क्षेत्रों की फाइनल मतदाता सूची में कुल 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 वोटर्स को शामिल किया गया है. यह संख्या ड्राफ्ट सूची की तुलना में 10,48,605 वोटर्स की बढ़ोतरी दर्शाती है. इससे पहले चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी. इसका मतलब यह हुआ कि फाइनल लिस्ट में से 31 लाख 36 हजार 286 नाम हटाए गए.

ड्राफ्ट सूची के बाद जोड़े गए मतदाता

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 12 लाख 91 हजार 365 नए मतदाताओं के नाम फाइनल लिस्ट में शामिल किए गए. अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 हो गई है. इसमें 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 पुरुष, 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 महिलाएं और 562 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.

प्रमुख जिलों में बढ़ोतरी

ड्राफ्ट सूची के बाद राजधानी जयपुर में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम जोड़े गए. इसके बाद फलौदी और भटरीपुर जिलों में भी नए मतदाता शामिल किए गए.

लिंगानुपात में सुधार

ड्राफ्ट सूची से 2 लाख 42 हजार 760 नाम हटाए जाने के बाद राजस्थान में लिंगानुपात बढ़कर 911 हो गया, जो पहले 909 था. जयपुर जिले में लिंगानुपात में 7 अंकों की वृद्धि हुई. इसके अलावा कोटा में 6 अंकों, जबकि अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों में 4 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे पीएम किसान योजना के 2000 रुपये? आ गया बड़ा अपडेट