RBSE 12th Result: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 12वीं का फाइनल रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. इस बार बोर्ड तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ घोषित करेगा.
रिजल्ट की घोषणा सुबह 10 बजे की जाएगी. इस दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम जारी करेंगे. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.
वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां होमपेज पर दिए गए “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा. जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड कर लेना और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लेना जरूरी है.
DigiLocker से भी मिलेगी मार्कशीट
छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पहले DigiLocker पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. लॉगिन करने के बाद राजस्थान बोर्ड सेक्शन में जाकर “RBSE 12th Marksheet 2026” का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करते ही मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी. यह डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैध होती है और एडमिशन या दस्तावेज सत्यापन के दौरान इस्तेमाल की जा सकती है.
SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RJ12A/S/C Roll Number टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 नंबर पर भेजना होगा. कुछ ही समय में रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा.
रिजल्ट के समय रखें धैर्य
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, जिससे साइट स्लो हो सकती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करने पर आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है. साथ ही रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा.
छात्रों के लिए अहम मौका
RBSE 12वीं का रिजल्ट छात्रों के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में सभी छात्र अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें और समय पर रिजल्ट चेक करें, ताकि आगे की पढ़ाई और एडमिशन की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो.
ये भी पढ़ें- न्यायपालिका और सरकार के बीच पुल का काम कर रहे विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल- डॉ जगदीश चंद्र