न्यायपालिका और सरकार के बीच पुल का काम कर रहे विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल- डॉ जगदीश चंद्र

भारत 24 के खास कार्यक्रम 'Viksit Bharat Leadership Summit 2026' में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिरकत की. उनके स्वागत में भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने उनकी उपलब्धियों को गिनाया.

Bharat 24

नई दिल्ली: भारत 24 के खास कार्यक्रम 'Viksit Bharat Leadership Summit 2026' में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिरकत की. उनके स्वागत में भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने उनकी उपलब्धियों को गिनाया.

डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा, "जहां तक अर्जुन मेघवाल का सवाल है, he is a silent performer, a result-oriented person, who equally enjoys the confidence and trust of नरेंद्र मोदी और अमित शाह. इन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसे ये बहुत ही ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा करते हैं. यही इनका भरोसा और ट्रस्ट सीनियर लीडरशिप को बहुत पसंद आता है."

365 दिन इनका तापमान एक जैसा रहता है

उन्होंने कहा, "खास बात यह है कि इनका वर्किंग स्टाइल ‘साइलेंट परफॉर्मर’ का है. इसमें कोई उफान नहीं है, कोई तूफान नहीं है, कोई हलचल नहीं है, कोई उखाड़-पछाड़ नहीं है. पूरे 365 दिन इनका तापमान एक जैसा रहता है. इसलिए कहा जाता है कि अर्जुन मेघवाल represents the image and brand of stability in the Modi Government."

डॉ. चंद्र ने कहा, "मोदी कैबिनेट में इन्हें अवसर मिला कि दशकों पुराने क्रिमिनल प्रोसीजर कोड और IPC जैसे कानूनों में बदलाव लाने के काम को मूर्त रूप दिया जाए. नरेंद्र मोदी और अमित शाह के विज़न को लागू करने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई. इसके लिए ये बधाई के पात्र हैं."

मेघवाल के कार्यकाल में पुराने कानूनों में बदलाव

उन्होंने आगे कहा, "इसी तरह ‘Ease of Doing Business’ के तहत कई ऐसे प्रावधान थे, जिनमें छोटे-छोटे मामलों में उद्योगपतियों को आपराधिक मुकदमों का सामना करना पड़ता था. इससे निवेश में बाधा आती थी. ऐसे में लीडरशिप ने फैसला लिया कि पुराने कानूनों में बदलाव किया जाए. लगभग 42 केंद्रीय कानूनों में 183 ऐसे प्रावधान थे, जो क्रिमिनलाइजेशन की ओर इशारा करते थे, उनका गैर-अपराधीकरण इनके कार्यकाल में हुआ."

जब अर्जुन मेघवाल अपने जीवन की आत्मकथा लिखेंगे, तो यह जरूर दर्ज होगा कि देश के दो बड़े सुधारों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई और उन्होंने उसे सफलतापूर्वक निभाया.

न्यायपालिका और सरकार के बीच तालमेल बनाया

डॉ. चंद्र ने कहा, "एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि न्यायपालिका और सरकार के बीच तालमेल बनाए रखने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है. कानून मंत्री के रूप में इन्होंने एक पुल का काम किया है. इनके कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच टकराव की स्थिति नहीं बनी. यह संवेदनशील मामलों को बहुत ही शालीनता और गरिमा के साथ संभालते हैं, जिससे उच्च न्यायपालिका में भी इनके प्रति सम्मान और विश्वास बना हुआ है."

राजस्थान इनका गृह राज्य है और बीकानेर इनका संसदीय क्षेत्र है. राज्य की राजनीति में भी इनका खास स्थान है. भजन लाल शर्मा के साथ इनका अच्छा तालमेल है. वैसे तो सभी के साथ इनका तालमेल बेहतर रहता है, लेकिन टीम के रूप में काम करने की उनकी शैली सबको प्रभावित करती है- चाहे जयपुर हो या दिल्ली.

अर्जुन मेघवाल ने दो पुस्तकें लिखी हैं

डॉ. जगदीश चंद्र ने आगे कहा, "इनका अकादमिक और साहित्यिक पक्ष भी काफी मजबूत है. इन्होंने दो महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं. एक पुस्तक ‘सफर एक हमसफर के साथ’ है, जो इन्होंने अपनी धर्मपत्नी को समर्पित की है. इसमें अपने वैवाहिक जीवन के अनुभव साझा किए हैं और यह बताया है कि उनकी सफलता में उनकी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान है."

दूसरी पुस्तक ‘दांपत्य का दिव्य पथ’ है, जो वैवाहिक जीवन के 50 वर्षों के अनुभवों पर आधारित है. यह दोनों ही पुस्तकें जीवन मूल्यों और रिश्तों की गहराई को दर्शाती हैं.

इनके व्यक्तित्व का एक और पहलू यह है कि ये भजन भी गाते हैं और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं. एक ही व्यक्ति के इतने सारे सफल रूप देखना वास्तव में ईश्वर का आशीर्वाद है.

उन्होंने कहा, "आज ही जानकारी मिली कि ‘गणगौर’ नाम से एक नया चैनल लॉन्च हुआ है, जो राजस्थान की भाषा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास है. इस चैनल पर इनके द्वारा गाए गए भजन भी प्रसारित किए जाएंगे. यह चैनल टाटा स्काई और एयरटेल जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है."

कुल मिलाकर, अर्जुन मेघवाल का व्यक्तित्व बहुआयामी है और उनका कार्य सभी को प्रभावित करता है.