Viral Post: सोनम की बेवफाई के बाद पुरुष समाज में खौफ, सोशल मीडिया पर दे रहे ऐसे रिएक्शन

Viral Post: इंदौर से ताल्लुक रखने वाले नवविवाहित जोड़े की मेघालय यात्रा, जो एक खूबसूरत हनीमून बननी थी, अब एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री में तब्दील हो गई है. राजा रघुवंशी की संदिग्ध हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है.

Raja raghuvanshi murder case post goes viral in internet see netizens reaction
Image Source: Social Media

Viral Post: इंदौर से ताल्लुक रखने वाले नवविवाहित जोड़े की मेघालय यात्रा, जो एक खूबसूरत हनीमून बननी थी, अब एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री में तब्दील हो गई है. राजा रघुवंशी की संदिग्ध हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. आरोप है कि उनकी पत्नी, सोनम रघुवंशी, ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, सोनम ने न केवल इस योजना में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि अपने पति की हत्या के लिए पैसे तक दिए. मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सोनम भी शामिल है.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

यह मामला जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ट्विटर से लेकर फेसबुक तक, यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे 'प्यार में धोखा' कह रहा है, तो कोई महिलाओं के खिलाफ बने कानूनों को लेकर सवाल उठा रहा है. एक यूजर ने लिखा, "अब शादी करना जोखिम भरा लगने लगा है." वहीं, किसी ने कहा, "हर कुछ समय में पति की हत्या की खबर आ जाती है, क्या पुरुषों की सुरक्षा के लिए भी कोई आयोग है?"

एक यूजर ने लिखा, “अब तो शादी से डर लगने लगा है.” वहीं, किसी ने कहा, “पहले एक को ड्रम में डाला था, अब हनीमून पर मर्डर कर दिया गया.” कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुरुषों के लिए कोई कानून है? कुछ यूजर्स का कहना है कि महिला अधिकारों की आड़ में पुरुषों के साथ अन्याय हो रहा है. एक यूजर ने टिप्पणी की, “कानून तो सिर्फ महिलाओं के लिए हैं, असली पीड़ा तो पुरुष झेल रहे हैं.”

सोनम के पड़ोसियों ने क्या कहा?

राजा की हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की जो बात सामने आ रही है, उसने पूरे मामले को और भी भावनात्मक बना दिया है. बताया जा रहा है कि सोनम किसी और से प्यार करती थी और उसी के साथ मिलकर उसने राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची. सोनम के पड़ोसी भी हैरान हैं. उनका कहना है, “वो पढ़ी-लिखी और शालीन लड़की है. हमें भरोसा नहीं हो रहा कि उसने ऐसा कुछ किया होगा. वो इस मामले में शामिल हो सकती है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि उसने हत्या करवाई है.”

वहीं, सोनम के परिवार और पड़ोसियों की राय कुछ अलग है. उनके मुताबिक, सोनम पढ़ी-लिखी, शांत स्वभाव की लड़की है, जो कभी ऐसा कदम नहीं उठा सकती. सोनम के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है और मेघालय पुलिस पूरे मामले को गलत तरीके से पेश कर रही है.

राजा और सोनम की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. यह वीडियो अब लोगों की भावनाओं को और भी ज्यादा आहत कर रहा है. यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रह गई है, बल्कि यह समाज में रिश्तों, विश्वास और कानून व्यवस्था को लेकर नई बहस की जमीन तैयार कर रही है.

ये भी पढ़ें: कितना कमाता था राज कुशवाह? जिसके लिए सोनम ने अपने पति को उतार दिया मौत के घाट