रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें...IRCTC पर अब आधार वेरीफिकेशन हुआ अनिवार्य, जानें इससे क्या होगा फायदा

IRCTC Ticket Booking: रेल यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब और भी पारदर्शी और सुरक्षित हो गई है. इंडियन रेलवे ने नए नियमों के तहत सुबह 8 से 10 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरीफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है. 

Railway passengers please pay attention Aadhaar verification mandatory IRCTC
Image Source: Social Media

IRCTC Ticket Booking: रेल यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब और भी पारदर्शी और सुरक्षित हो गई है. इंडियन रेलवे ने नए नियमों के तहत सुबह 8 से 10 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरीफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है. 

इसका मकसद है दलालों और बल्क बुकिंग करने वालों पर रोक लगाना और असली यात्रियों को टिकट आसानी से उपलब्ध कराना. रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम टिकट बुकिंग प्रक्रिया में निष्पक्षता लाने और यात्रियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है.

सुबह 8 से 10 बजे तक नई व्यवस्था

  • 28 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले नियम के अनुसार, अब सुबह 8 से 10 बजे तक सिर्फ वही यूजर्स टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से वेरीफाइड हो.
  • पीआरएस काउंटरों पर टिकट बुकिंग का समय जैसा पहले था वैसा ही रहेगा.
  • अधिकृत एजेंट्स के लिए शुरुआती 10 मिनट तक बुकिंग रोक जारी रहेगी ताकि बल्क बुकिंग रोकी जा सके.
  • इससे पहले रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के शुरू के 30 मिनट के लिए आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य किया था.
  • यह सभी कदम टिकट बुकिंग को सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में हैं.

आईआरसीटीसी पर आधार वेरीफिकेशन कैसे करें?

यात्रियों के लिए आधार वेरीफिकेशन करना आसान है. बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • www.irctc.co.in
  •  पर जाकर अपना अकाउंट लॉगिन करें.
  • My Account में जाकर Authenticate User पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर डालें और नाम, जन्मतारीख और जेंडर चेक करें. अगर कोई जानकारी गलत है तो उसे सही करें.
  • Verify Details and Receive OTP चुनें. आपके आधार से जुड़े मोबाइल पर OTP आएगा.
  • OTP डालें, अनुमति दें और सबमिट कर दें.
  • वेरीफिकेशन पूरा होते ही स्क्रीन पर पुष्टि दिखेगी कि आपका आधार सफलतापूर्वक ऑथेंटिकेट हो चुका है.

क्या होगा फायदा?

इस नए नियम से सुबह की टिकट बुकिंग अब सिर्फ सत्यापित उपयोगकर्ताओं तक सीमित होगी, जिससे दलाल और गलत तरीके से टिकट बुक करने वाले पीछे रह जाएंगे. IRCTC का यह कदम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखकर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस... पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, RJD पर भी साधा निशाना