नए साल की शुरुआत में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती के लिए बड़ी घोषणा की है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रदान करेगा. रेलवे ने कुल 22,000 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीखें जारी कर दी हैं. यह भर्ती देशभर में लेवल वन के पदों के लिए आयोजित की जाएगी, और लाखों युवाओं को इस भर्ती में भाग लेने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा.
आवेदन की तारीखें और वेबसाइट
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन 12 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था, और अब आवेदन की तारीखें भी सामने आ चुकी हैं. उम्मीदवार 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह एक सुनहरा मौका है उन युवाओं के लिए जो लंबे समय से रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश में थे.
भर्ती के पद और योग्यताएँ
इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में कुल 22,000 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी. जिनमें सबसे अधिक पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के 11,000 पद होंगे. इसके अतिरिक्त, पॉइंट्समैन-बी के 5000 पद, असिस्टेंट टीआरडी, टीएल एंड एसी, ऑपरेशंस और लोको शेड से संबंधित अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए उम्मीदवार को 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. साथ ही, एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष के बीच तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया में होंगे चार चरण
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है. जबकि, एससी, एसटी, ईबीसी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
आवेदन कैसे करें?
ये भी पढ़ें: BSF में निकली 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां पढ़ें आवेदन प्रक्रिया, एज लिमिट समेत हर डिटेल