रेलवे की फेस्टिव राउंड ट्रिप स्कीम आज से शुरू, आने-जाने का टिकट एकसाथ बुक करने पर मिलेगा 20% डिस्काउंट

त्योहारों के दौरान घर जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है! इंडियन रेलवे ने दिवाली और अन्य फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए एक नई राउंड ट्रिप स्कीम की शुरुआत की है.

Railway festive round trip scheme starts from today
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

नई दिल्ली: त्योहारों के दौरान घर जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है! इंडियन रेलवे ने दिवाली और अन्य फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए एक नई राउंड ट्रिप स्कीम की शुरुआत की है. यह स्कीम आज यानी 14 अगस्त से लागू हो गई है और इसे एक्सपेरिमेंटल बेस पर लॉन्च किया गया है.

अगर आप किसी ट्रेन से यात्रा के लिए आने और जाने का टिकट एकसाथ बुक करते हैं, तो वापसी के टिकट पर 20% की छूट (डिस्काउंट) मिलेगी. यह योजना उन यात्रियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो त्योहारों पर घर जाते हैं और कुछ दिनों बाद वापस लौटते हैं.

नियम और शर्तें: ध्यान रखें ये बातें

ट्रेन की जोड़ी एक ही होनी चाहिए:

उदाहरण: अगर आप अहमदाबाद-बरौनी (19484) ट्रेन से पटना जा रहे हैं, तो वापसी में भी बरौनी-अहमदाबाद (19483) ट्रेन ही चुननी होगी.

टिकट की जानकारी एक जैसी होनी चाहिए:

यात्री का नाम, उम्र, स्टेशन (सोर्स और डेस्टिनेशन), यात्रा की दूरी और कोच क्लास (स्लीपर, 3AC, 2AC) दोनों टिकट में समान होनी चाहिए.

बुकिंग कब करें?

14 अगस्त 2025 से बुकिंग शुरू हो चुकी है.

जाने की तारीख: 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच.

वापसी की तारीख: 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच.

किन ट्रेनों में नहीं मिलेगा डिस्काउंट?

यह स्कीम कुछ चुनिंदा ट्रेनों पर लागू नहीं होगी, जैसे:

राजधानी एक्सप्रेस

शताब्दी एक्सप्रेस

दुरंतो एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस

तेजस और सुविधा एक्सप्रेस

इन ट्रेनों में डायनेमिक प्राइसिंग (फ्लेक्सी फेयर) लागू होता है, इसलिए इन पर छूट नहीं दी जाएगी.

किसमें मिलेगा फायदा?

इस योजना का लाभ आप अन्य सभी ट्रेनों में ले सकते हैं, खासतौर पर फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों में जो त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए चलाई जाती हैं.

IRCTC पर कैसे करें बुकिंग?

  • IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाएं
  • अपनी यात्रा की तारीखें और स्टेशन डालें
  • “राउंड ट्रिप” या “Return Ticket” विकल्प चुनें
  • एक ही साथ दोनों टिकट बुक करें और डिस्काउंट पाएं

ये भी पढ़ें- 'सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने तबाह...' स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश