Puri Jagannath Rath Yatra 2026: 365 दिन का इंतजार खत्म, भगवान जगन्नाथ ने दिए भक्तों को दर्शन

Puri Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी जगन्नाथ मंदिर की रथ यात्रा अपनी अनोखी परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. इस दौरान भगवान जगन्नाथ का भव्य रथ आगे बढ़ता है और चारों तरफ जय जगन्नाथ के जयकारे गूंजते हैं.

Bharat 24

रथ यात्रा की एक खास परंपरा यह है कि पुरी के गजपति महाराज खुद सोने की झाड़ू से रथ के आगे रास्ता साफ करते हैं. इसके बाद भगवान जगन्नाथ का रथ धीरे-धीरे आगे बढ़ता है. यह परंपरा भगवान के प्रति श्रद्धा और समानता का संदेश देती है.

हर साल भगवान जगन्नाथ के लिए नया रथ तैयार किया जाता है. पुराने रथ का दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता. रथ बनाने का काम कई महीने पहले शुरू हो जाता है. इस भव्य रथ को तैयार करने के लिए हजारों कारीगर मेहनत करते हैं. खास तरह की लकड़ी से बनाए गए इस रथ को बेहद सुंदर तरीके से सजाया जाता है. रथ यात्रा के दिन इसकी भव्यता देखने लायक होती है.

ये भी पढ़ें- 39 दिन, 50 मौत... मुनीर की सेना ने PoJK में मचाया कत्लेआम, ये रिपोर्ट जानकर रह जाएंगे दंग!