NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल आंसर-की में एक सवाल को हटाया गया है, जबकि एक सवाल के दो सही जवाब स्वीकार किए गए हैं.
जल्द जारी होगा रिजल्ट
फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है. माना जा रहा है कि NTA 20 जुलाई तक NEET UG री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट घोषित कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.
The NEET (UG) 2026 Final Answer Key has been released.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 16, 2026
Visit the official portal to check the Final Answer Key:https://t.co/vupfOoEkmH#NTA #NEETUG2026 #FinalAnswerKey #TransparentAssessment #Education pic.twitter.com/SBKhcGYxEZ
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
पहले जारी हुई थी OMR शीट और प्रोविजनल आंसर-की
इससे पहले NTA ने 13 जुलाई को OMR आंसर शीट जारी की थी. वहीं, प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 28 जून तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अब सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है.
21 जून को हुई थी दोबारा परीक्षा
NEET UG 2026 की पहली परीक्षा 3 मई को हुई थी. बाद में पेपर लीक के आरोपों के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद 21 जून को देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई.
इस बीच NTA ने 3 मई की रद्द हुई परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक अपने बैंक खाते की जानकारी देकर फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. अब तक करीब 11.46 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- The JC Show: पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा के क्या हैं मायने? देखें डॉ. जगदीश चंद्र का विश्लेषण