NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किया नीट यूजी 2026 का रिजल्ट, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

Re-NEET UG 2026 Result: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है.

NEET UG 2026 results declared 11.21 lakh candidates qualified
Image Source: ANI

Re-NEET UG 2026 Result: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. रिजल्ट समय पर जारी होने से एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की काउंसलिंग प्रक्रिया भी तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ेगी, जिससे लाखों छात्रों को राहत मिली है.

11.21 लाख छात्रों ने किया क्वालिफाई

इस वर्ष NEET UG परीक्षा पेपर लीक के बाद दोबारा आयोजित की गई थी. री-नीट में भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए. NTA के मुताबिक, कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है. खास बात यह रही कि सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं. छात्राओं की सफलता दर 56.8 प्रतिशत रही, जबकि छात्रों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत दर्ज की गई, जो महिला अभ्यर्थियों के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है.

पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

मेरिट सूची में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया. दोनों उम्मीदवारों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए. इस बार 138 अभ्यर्थियों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 19 उम्मीदवार 700 से ऊपर स्कोर करने में सफल रहे. NTA के अनुसार, 93 प्रतिशत से अधिक टॉपर्स पहली बार NEET परीक्षा में शामिल हुए थे और अधिकांश टॉपर्स की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच रही.

रिजल्ट के आंकड़े बताते हैं कि 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक, 10,160 अभ्यर्थियों ने 600 या उससे अधिक और 90,780 छात्रों ने 500 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं. अब सफल उम्मीदवारों की नजर मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया पर होगी, जिसके माध्यम से देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटन किया जाएगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग से जुड़े सभी अपडेट पर नियमित नजर बनाए रखें.

सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स

  • 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से ज्यादा स्कोर किया.
  • 1,492 उम्मीदवारों ने 650 और उससे ज्यादा स्कोर किया.
  • 10,160 उम्मीदवारों ने 600 और उससे ज्यादा स्कोर किया.
  • 90,780 उम्मीदवारों ने 500 और उससे ज्यादा स्कोर किया.

कैटेगरी वाइज क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स

  • जनरल: 2.91 लाख
  • ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL): 5.12 लाख
  • एससी (SC): 1.59 लाख
  • एसटी (ST): 63,716
  • जनरल-EWS: 95,026
  • PwBD: 3,666
  • पीडब्ल्यूडी: 303

पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं

सभी क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में से 58 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं. पुरुषों की तुलना में महिलाओं के क्वालिफाई करने की दर भी ज्यादा रही. इस परीक्षा में शामिल होने वाली 56.8 प्रतिशत महिलाएं क्वालिफाई हुईं, जबकि पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा 55.1 प्रतिशत रहा.

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: NTA ने जारी की फाइनल आंसर-की, जल्द आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक