सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस राज्य में कई पदों निकली वैकेंसी, 92 हजार मिलेगी सैलरी

Bihar Jobs 2026: अगर आप भी बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खासकर कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है. पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है.

Patna High Court Technical Assistant Group C recruitment 2026
Image Source: Freepik

Bihar Jobs 2026: अगर आप भी बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खासकर कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है. पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. अगर आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आइए, जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, या कम्युनिकेशन के क्षेत्र में आईटीआई या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए. यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए. आयु सीमा के मामले में, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी, जिससे वे भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा विवरण

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि दो घंटे की होगी. इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी और कंप्यूटर से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. इसके बाद लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा. अब बात करते हैं सैलरी की, तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जो सरकारी नौकरी में लाभकारी होते हैं.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को Patna High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट भी जरूर रखें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

ये भी पढ़ें: इस कंपनी ने एक झटके में निकाले 12000 कर्मचारी, कुछ दिन बाद फिर करेगी छटनी; मचा हड़कंप