Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा ऐलान किया है. बीजेपी ने राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान इसकी जानकारी दी. बीएल संतोष इन दिनों दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं. इस दौरान वह पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.
बीजेपी ने साफ कर दिया है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. बीएल संतोष ने कहा कि बीजेपी पंजाब में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और पार्टी का लक्ष्य राज्य में सरकार बनाना है. उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और बीजेपी इस बदलाव को हकीकत में बदलने के लिए काम करेगी. पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने पर है.
ये भी पढ़ें- Breaking News: ED की रेड से मचा हड़कंप! फर्जी ITC घोटाले में 3 शहरों के 9 ठिकाने निशाने पर