पंजाब CM की आज अरविंद केजरीवाल से जेल में होगी मुलाकात

दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से आज पंजाब सीएम भगवंत मान की मुलाकात होने वाली है. आज दोपहर करीब 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे.

punjab cm bhagwant mann meeting cm kejriwal in tihar jail today news in hindi
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगेस आज सीएम केजरीवाल से मुलाकात-फोटोः ANI

दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से आज पंजाब सीएम भगवंत मान की मुलाकात होने वाली है. आज दोपहर करीब 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सीएम केजरीवाल को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा था. हाई कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली सीएम ने सुप्रीम कोर्टा का रुख किया.वहीं सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका की ही सुनवाई आज होनी है. जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. वहीं उससे पहले पंजाब सीएम आज 12 बजे सीएम केजरीवाल से जेल में मुलाकात करने वाले हैं.

सामान्य होगी दोनो की मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनो की यह मुलाकात काफी सामान्य होने वाली है. दोनों सीएम को किसी भी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाने वाला है. ऐसा इसलिए जेल प्रशासन की ओर से परिसर के अंदर किसी भी तरह के हथियारों को जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसलिए सुरक्षाकर्मी मुलाकात कक्ष तक नहीं जा सकेंगे.

यह भी पढ़े:  दिल्ली मंत्री आतिशी ने LG को लिखी चिट्ठी, पानी की कीमी से जुड़ा है मामला