पंजाब बोर्ड 10वीं में 95.61% बच्चे पास, तीन लड़कियों ने मारी बाजी.. मिले 100% मार्क्स, ऐसे करें चेक

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लाखों विद्यार्थियों को जिस पल का इंतजार था, वो अब खत्म हो गया है. इस साल के नतीजे न केवल उम्मीद से बेहतर रहे, बल्कि एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है.

Punjab Board has released the class 10th result pseb topper list
File Image Source ANI

Punjab board 10th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लाखों विद्यार्थियों को जिस पल का इंतजार था, वो अब खत्म हो गया है. इस साल के नतीजे न केवल उम्मीद से बेहतर रहे, बल्कि एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है.

इस बार और भी बेहतर रहा रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल पास प्रतिशत 95.61% रहा है, जो कि पिछले साल के 93.04% से काफी बेहतर है. कुल 2,77,746 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,65,548 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं.

लड़कियों का जलवा बरकरार

जेंडर के हिसाब से बात करें तो लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी है. इस साल 96.58% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 94.50% लड़कों ने सफलता हासिल की है. यह अंतर दर्शाता है कि लड़कियाँ निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.

तीनों लड़कियों ने किया टॉप

टॉपर्स की लिस्ट में 100% अंक पाने वाले तीन छात्राएं हैं. तीनों ने ही 100% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. इस साल टॉप 3 पोजीशन पर रही छात्राओं ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है.

पहला स्थान: अक्षनूर कौर (फरीदकोट)

दूसरा स्थान: रतिंदरदीप कौर (श्री मुक्तसर साहिब)

तीसरा स्थान: अर्शदीप कौर

कुछ छात्रों का रिजल्ट रोका गया

बोर्ड ने यह भी बताया कि 782 विद्यार्थी इस बार परीक्षा पास करने में असफल रहे हैं, जबकि 25 छात्रों का परिणाम कुछ तकनीकी कारणों से रोका गया है. फेल हुए छात्रों के लिए जुलाई में सप्लीमेंटरी एग्ज़ाम का आयोजन किया जाएगा.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं.

"Class 10th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें.

रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स भरें.

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: पराली जलाने के बजाय करो ये काम तो होगा 5 करोड़ रुपये का फायदा, पंजाब सरकार की धांसू स्कीम