प्रियंका चोपड़ा की गोद में बैठकर मालती ने गाया गायत्री मंत्र, आवाज सुनकर फैंस हुए फिदा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं. हालांकि, काम के बीच भी वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए कुछ खास पलों की झलक शेयर की है.

priyanka-chopra-daughter-malti-sings-gayatri-mantra-video
Image Source: Internet

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं. हालांकि, काम के बीच भी वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए कुछ खास पलों की झलक शेयर की है. इनमें एक वीडियो ऐसा भी है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में नन्ही मालती अपनी मां के पास बैठकर प्यारी आवाज में गायत्री मंत्र का पाठ करती नजर आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेटी मालती का वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों और बेटी मालती के साथ बिताए पलों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. कुछ तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही है. जहां मालती रेत पर कुछ बनाती दिखीं, वहीं प्रियंका धूप का आनंद लेती नजर आईं.

एक तस्वीर में पूरा परिवार समुद्र में सर्फिंग करता दिखाई दिया. वहीं, कुछ झलकियों में प्रियंका बेटी मालती को अपने साथ शूटिंग सेट पर भी ले गईं. इस दौरान मालती ने हेडफोन पहने हुए थे, जिन पर 'प्रोड्यूसर' लिखा था. वह एक स्क्रिप्ट पढ़ती हुई भी नजर आईं.

 

मालती की आवाज में गायत्री मंत्र सुनकर खुश हुए फैंस

इन सभी तस्वीरों और वीडियो के बीच सबसे ज्यादा ध्यान मालती के गायत्री मंत्र वाले वीडियो ने खींचा. इसमें प्रियंका अपने घर के छोटे से मंदिर के सामने बैठी नजर आ रही हैं और मालती उनकी गोद में बैठकर गायत्री मंत्र गा रही हैं. बेटी की प्यारी आवाज सुनकर प्रियंका भी उसकी तारीफ करती दिखाई देती हैं.

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स मालती की आवाज की तारीफ करने लगे. एक यूजर ने लिखा, 'क्या आवाज है!' वहीं, दूसरे ने मालती को भविष्य की कलाकार, प्रोड्यूसर और गायिका बताया. एक फैन ने उनकी आवाज की तुलना पॉपस्टार से करते हुए इसे बेहद खूबसूरत कहा.

तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'हाल ही में... काम में बहुत व्यस्त हूं... लेकिन एक बहुत ही खूबसूरत जगह पर हूं.'

पहले भी बेटी को शूटिंग सेट पर ले जा चुकी हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी अपनी बेटी मालती को शूटिंग सेट पर साथ ले जाती रही हैं. 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग के दौरान भी मालती उनके साथ नजर आई थीं. इसके अलावा वाराणसी की शूटिंग के समय प्रियंका मालती को भारत भी लेकर आई थीं. प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए ऐसे खास पलों की झलक साझा करती रहती हैं.

फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा करीब आठ साल के लंबे अंतराल के बाद एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म की कहानी अलग-अलग समय-काल और जगहों से गुजरने वाले एक रोमांचक सफर पर आधारित बताई जा रही है. इसमें भारतीय इतिहास से प्रेरित कई पहलुओं को भी शामिल किया गया है. करीब 1,000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म को अप्रैल 2027 में रिलीज किए जाने की योजना है.

यह भी पढ़ें: खान परिवार के लिए दोहरी खुशी, शाहरुख के बाद आर्यन ने भी दुनिया में चमकाया नाम