Prithvi Shaw Century: रणजी ट्रॉफी की तैयारी के तहत महाराष्ट्र और मुंबई के बीच खेले जा रहे एक अभ्यास मैच में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब पूर्व मुंबई बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ आउट होने के बाद अपने ही पुराने साथियों से उलझ पड़े. इस मुकाबले में शॉ ने तूफानी अंदाज़ में 181 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन आउट होते ही मैच का मिजाज पूरी तरह बदल गया.
महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने अपनी पूर्व टीम मुंबई के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया, जो कई मायनों में खास रहा. उन्होंने 219 गेंदों में 181 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उनकी इस पारी की खास बात ये रही कि उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया.
Heated exchange between Prithvi Shaw and Mumbai players after his wicket! pic.twitter.com/l9vi1YgeYs
— INSANE (@1120_insane) October 7, 2025
हाफ सेंचुरी: 84 गेंदों में
सेंचुरी: 144 गेंदों में
आउट होते ही भड़के पृथ्वी, भिड़े मुंबई के खिलाड़ियों से
मैच उस वक्त गरमा गया जब पृथ्वी शॉ को युवा गेंदबाज मुशीर खान ने आउट किया. आउट होते ही मुंबई के कुछ खिलाड़ियों ने कथित रूप से स्लेजिंग शुरू कर दी. मैदान पर गर्मी इतनी बढ़ गई कि शॉ ने प्रतिक्रिया में गुस्से में कुछ कह दिया और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. हालात ऐसे बने कि अंपायरों को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा.
हालांकि किसी खिलाड़ी को सस्पेंड या बाहर करने की खबर नहीं है, लेकिन यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बन चुकी है.
टीम बदलने के बाद बढ़ा तनाव?
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ इस साल मुंबई टीम छोड़कर महाराष्ट्र में शामिल हुए थे. मुंबई की रणजी टीम से लंबे समय से जुड़े रहे शॉ का अचानक टीम छोड़ना और फिर पुराने साथियों के खिलाफ मैदान पर भिड़ जाना, यह बताता है कि बैकग्राउंड में तनाव पहले से ही मौजूद था. यह प्रैक्टिस मैच जरूर था, लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया.
क्या कहती है ये पारी?
शॉ के इस प्रदर्शन से यह संकेत साफ है कि वह महाराष्ट्र के लिए आगामी रणजी सीजन में बड़ा योगदान देने के लिए तैयार हैं. टीम मैनेजमेंट के लिए भी यह पारी राहत देने वाली होगी, खासकर तब जब शॉ का चयन लंबे वक्त से राष्ट्रीय टीम में नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लैंडस्लाइड से दबी बस, 15 की मौत; राहत कार्य जारी