Breaking News: केरल में President Murmu की सुरक्षा में चूक, लैंडिंग के वक्त बुरी तरह धंसा हेलीकॉप्टर

President Murmu helicopter sinks while landing in Kerala

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार को केरल के एक लैंडिंग पैड पर फंस गया. दरअसल हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में नए कंक्रीट से बने हैलीपैड पर हो रही थी, उसी दौरान उसका एक हिस्सा धंस गया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया.