प्रेमानंद जी महाराज ने बताया किन लोगों से बना लेनी चाहिए दूरी, तभी मिलेगा मन की शांति

Premanand Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचनों के जरिए लोगों को बेहतर जीवन जीने की सीख देते हैं. उनके विचार सुनने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग वृंदावन पहुंचते हैं.

Premanand Maharaj explains whom you should distance yourself from to attain peace of mind
Image Source: Social Media

Premanand Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचनों के जरिए लोगों को बेहतर जीवन जीने की सीख देते हैं. उनके विचार सुनने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग वृंदावन पहुंचते हैं. महाराज जी अपने प्रवचनों में भक्ति, अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच का महत्व बताते हैं.

उनका कहना है कि इंसान जिस संगत में रहता है, उसका असर उसके जीवन और सोच पर जरूर पड़ता है. इसलिए अगर जीवन में शांति और खुशहाली चाहिए, तो कुछ लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है.

किन लोगों का साथ छोड़ने की सलाह देते हैं?

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, ऐसे लोगों से दूरी बनानी चाहिए जो भगवान, भक्ति और अच्छे कामों का मजाक उड़ाते हैं या लोगों को भक्ति के रास्ते से भटकाने की कोशिश करते हैं.

उनका कहना है कि जो लोग संतों की बुराई करते हैं या दूसरों की आस्था का अपमान करते हैं, उनकी संगत से बचना चाहिए. ऐसी संगत से मन में भी नकारात्मक सोच आने लगती है और जीवन पर गलत असर पड़ सकता है.

भक्ति का रास्ता देता है मन की शांति

महाराज जी कहते हैं कि जीवन में भगवान का नाम लेते रहना चाहिए. उनके अनुसार, श्यामा नाम का जप करने से मन शांत रहता है और कठिन समय में भी हिम्मत मिलती है. उनका मानना है कि जब इंसान पूरी श्रद्धा के साथ खुद को भगवान के चरणों में समर्पित करता है, तो जीवन की कई परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

नकारात्मक सोच से बचना भी जरूरी

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जब इंसान भक्ति और सकारात्मक सोच से दूर हो जाता है, तो उसके मन में तनाव, दुख और नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं. इसलिए जीवन में अच्छे लोगों की संगत और भगवान की भक्ति को हमेशा महत्व देना चाहिए.

ध्यान दें: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों पर आधारित है. अलग-अलग लोगों की आस्था और मान्यताएं अलग हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया में समुद्र के बीच यात्री जहाज में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, कई अब भी लापता