अब कैसी है प्रेम चोपड़ा की हालत? डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट; क्यों थे एडमिट

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर फैंस में चिंता का माहौल था, लेकिन अब राहत की खबर सामने आई है. 90 वर्षीय अभिनेता को वायरल इंफेक्शन और उम्र संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Prem Chopra Health Update Released by doctors admitted due to  viral infction
Image Source: Social Media

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर फैंस में चिंता का माहौल था, लेकिन अब राहत की खबर सामने आई है. 90 वर्षीय अभिनेता को वायरल इंफेक्शन और उम्र संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों के अनुसार वे धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं.


अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा को दो दिन पहले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले की देखरेख में एडमिट किया गया था. उनके इलाज की निगरानी डॉ. जलील पारकर कर रहे हैं. डॉक्टर पारकर ने मीडिया से बातचीत में बताया, प्रेम जी को हार्ट से जुड़ी हल्की समस्या के साथ वायरल इंफेक्शन भी था, जिसके चलते उन्हें भर्ती करना पड़ा. हालांकि वे आईसीयू में नहीं हैं, बल्कि सामान्य वार्ड में हैं और उपचार पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनकी उम्र को देखते हुए रिकवरी में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है. संभव है कि अगले तीन से चार दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाए.

परिवार ने फैंस को दिया भरोसा

प्रेम चोपड़ा के दामाद और अभिनेता शरमन जोशी ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी कर फैंस को आश्वस्त किया है. उन्होंने कहा, प्रेम जी पूरी तरह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. सब ठीक है, कुछ रूटीन मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं. कल उनसे मुलाकात करूंगा, चिंता की कोई बात नहीं है.फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और कई सेलिब्रिटीज़ ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं.

छह दशकों का शानदार सफर

प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं, जिनकी खलनायकी ने भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. 60 से अधिक वर्षों के फिल्मी करियर में उन्होंने 380 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है. ‘बॉबी’, ‘दो रास्ते’, ‘कटी पतंग’, ‘बदमाश’, और ‘अपना बनाओ’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी लोगों की यादों में ताज़ा हैं.उनकी मशहूर डायलॉग डिलीवरी — “प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा” — आज भी बॉलीवुड इतिहास का हिस्सा है.

डॉक्टरों की निगरानी में जारी है रिकवरी

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रेम चोपड़ा को नियमित जांच और मेडिकेशन के तहत रखा गया है. उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी गई है. डॉक्टरों ने कहा कि उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और परिवार भी उनके साथ मौजूद है.

फैंस की दुआएं और उम्मीदें

सोशल मीडिया पर प्रशंसक प्रेम चोपड़ा के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं. ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक, हजारों लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी पोस्ट शेयर कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं पत्नी हेमा मालिनी, कहा- कैसे...