बिग बॉस 19 के चौथे हफ्ते में दर्शकों को एक अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिला. हर बार की तरह इस बार भी एविक्शन के एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट सामने आया जिसने दर्शकों के साथ-साथ घरवालों को भी चौंका दिया. जहां एक ओर कयास लगाए जा रहे थे कि इस हफ्ते कम वोट मिलने के कारण प्रणित मोरे घर से बाहर हो गए हैं, वहीं सच्चाई इससे बिल्कुल अलग निकली.
इस हफ्ते जो सदस्य नॉमिनेशन की सूची में थे, उनमें नेहल चुदास्मा, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और बशीर अली शामिल थे. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि प्रणित इस बार घर से विदा लेंगे, लेकिन वोटों की अंतिम गिनती में नेहल सबसे पीछे रहीं. ऐसे में उम्मीद थी कि उन्हें सीधा घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, लेकिन बिग बॉस ने हमेशा की तरह इस बार भी खेल में नया पेंच डाल दिया.
नेहल को मिला सीक्रेट रूम का टिकट
नेहल चुदास्मा को घर से बेघर करने की बजाय सीक्रेट रूम में भेजा गया है. सोशल मीडिया पर एक्टिव बिग बॉस से जुड़े अकाउंट्स जैसे BiggBoss24x7 के अनुसार, नेहल फिलहाल घर से बाहर नहीं हुई हैं, बल्कि सीक्रेट रूम में रहकर सभी कंटेस्टेंट्स की गतिविधियों पर नजर रखेंगी. इससे उन्हें अपनी गेम को और बेहतर ढंग से समझने और मजबूत रणनीति बनाने का मौका मिलेगा.इससे पहले भी शो में कई कंटेस्टेंट्स को सीक्रेट रूम में भेजकर खेल में रोमांच बनाए रखा गया है, जैसे कि फरहाना भट को कुछ हफ्ते पहले भेजा गया था.
प्रणित को क्यों किया गया सेफ?
शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रणित मोरे को अपेक्षाकृत ज्यादा वोट मिले, जिसकी वजह से उन्हें एविक्शन से सुरक्षित कर दिया गया. शो के मेकर्स का यह भी मानना है कि नेहल शो के लिए कंटेंट और ड्रामा के लिहाज से एक मजबूत प्रतियोगी हैं, इसलिए उन्हें सीक्रेट रूम में रखकर वापसी की रणनीति दी जा रही है.
नेहल और अमाल मलिक का विवाद
हाल ही में नेहल चुदास्मा का नाम मशहूर संगीतकार अमाल मलिक के साथ विवादों में आया था. नेहल ने उन पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में जब सच्चाई सामने आई तो उन्होंने माफी मांग ली. इस पूरे विवाद ने नेहल को सुर्खियों में ला दिया और उनकी मौजूदगी ने शो में अलग ही रंग भर दिया.
यह भी पढ़ें: बीच शो से पवन सिंह ने लिया एग्जिट, TRP पर पड़ेगा असर! लोगों का फूटा गुस्सा