बिग-बॉस में कैसा था प्रणित और मालती का बॉन्ड... कहा- मेरी तरफ से सिर्फ...

बिग बॉस 19 का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन घर से बाहर आने के बाद भी कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, उनकी बॉन्डिंग और घर के अंदर की बहसें चर्चा में बनी हुई हैं. शो में जिस equation पर सबसे अधिक निगाहें टिकी थीं, वह था प्रणित मौरे और मालती चाहर का क्लोज बॉन्ड.

Pranit and Malti Chahar Bond in Bigg Boss 19
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन घर से बाहर आने के बाद भी कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, उनकी बॉन्डिंग और घर के अंदर की बहसें चर्चा में बनी हुई हैं. शो में जिस equation पर सबसे अधिक निगाहें टिकी थीं, वह था प्रणित मौरे और मालती चाहर का क्लोज बॉन्ड. कई दर्शकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच शायद कुछ खास चल रहा है. लेकिन अब शो खत्म होने के बाद प्रणित ने खुद इस रिश्ते की हकीकत साफ कर दी है.


टाइम्स नाउ से बातचीत में प्रणित ने साफ शब्दों में कहा कि उनके और मालती के बीच किसी भी तरह की रोमांटिक फीलिंग नहीं थी. उन्होंने कहा, मेरी तरफ से दोस्ती थी, उनकी तरफ से भी. एंड में हमारा एक झगड़ा जरूर हुआ था. मैंने उनसे माफी भी मांगी थी, लेकिन चीजें ठीक होने से पहले ही वह शो से बाहर हो गईं. इसलिए equation थोड़ा खराब रह गया. आज जब हम मिले और बात की, तो चीजें बेहतर लगीं. दोस्त हैं इसलिए expectations होती हैं, थोड़ा और बात करेंगे तो सब सॉर्ट हो जाएगा. इस बयान से साफ है कि दोनों के बीच जो भी देखा गया, वह सिर्फ एक मजबूत दोस्ती का हिस्सा था.

गौरव खन्ना की जीत पर खुशी जताई

प्रणित मौरे ने इंटरव्यू में अपने क्लोज फ्रेंड और विनर गौरव खन्ना के बारे में भी दिल खोलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों हमेशा मज़ाक में कहते थे कि वे टॉप 2 में जाएंगे. प्रणित बोले मैं और गौरव हमेशा कहते थे कि दोनों टॉप-2 में होंगे और लाइट बंद करके घर से निकलेंगे. पर हर किसी की जर्नी अलग होती है. मैं टॉप-3 तक पहुंचकर खुश हूं. शुरू में हारने का दुख था, लेकिन जब गौरव जीते तो लगा जैसे मैं ही जीत गया. मैं चाहता था कि ऐसा इंसान जीते जो लोगों को इंस्पायर करे, और गौरव भाई ऐसे ही हैं. 

उनके शब्द साफ दिखाते हैं कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती और mutual respect था. परिवार की प्रतिक्रिया—‘जब उसने खुद के लिए खड़ा होना शुरू किया, वो था proud moment’ प्रणित के भाई ने भी शो के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके लिए सबसे यादगार पल वही था जब प्रणित ने अपने लिए स्टैंड लेना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा अमाल मलिक और बसीर अली के साथ जब झगड़ा हुआ, तब प्रणित ने खुद के लिए मजबूती से खड़ा होकर दिखाया. वह पल हमारे लिए बहुत प्राउड मोमेंट था.

यह भी पढ़ें: कौन था रहमान डकैत? धुरंधर में जिसका किरदार निभाकर छा गए अक्षय खन्ना, खौफनाक कहानी जान कांप उठेगा कलेजा