Pralhad Joshi Big Meeting: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभालने के तुरंत बाद प्रल्हाद जोशी एक्शन मोड में नजर आए. पदभार ग्रहण करने के कुछ ही समय बाद उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मंत्रालय के प्रमुख मुद्दों, चल रही योजनाओं और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई.
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही प्रल्हाद जोशी ने मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है. रविवार होने के बावजूद वे मंत्रालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ लंबी बैठक कर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की. बैठक में शिक्षा मंत्रालय में चल रही विभिन्न परियोजनाओं, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, स्कूल और उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों तथा भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया. अधिकारियों ने मंत्रालय की मौजूदा योजनाओं की जानकारी नए शिक्षा मंत्री को दी, वहीं आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई.
ये भी पढ़ें- Education Ministry: Pralhad Joshi ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का पदभार! क्या होंगे पहले बड़े फैसले?