Education Ministry: Pralhad Joshi ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का पदभार! क्या होंगे पहले बड़े फैसले?

Education Ministry: प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का पदभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली नई जिम्मेदारी

Bharat 24

Education Ministry:  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया है. केंद्र सरकार ने उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. अब वे अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ देश के शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह बदलाव लागू किया गया. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद प्रधानमंत्री की सलाह पर प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है.

प्रल्हाद जोशी के सामने अब कई बड़ी चुनौतियां होंगी. नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, स्कूल और उच्च शिक्षा से जुड़े सुधार, छात्रों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी.भाजपा संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. यही अनुभव अब शिक्षा मंत्रालय के संचालन में भी उनके लिए अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- PM Modi Action Mode: NTA पर सबसे बड़ा एक्शन! 47 अधिकारी OUT, PM Modi का क्लीन ऑपरेशन शुरू