पेपर लीक पर सख्ती के बाद बड़ा कदम, परीक्षा सुधार के लिए PM मोदी ने बनाई हाई पावर्ड कमेटी

PM Modi New Reel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छात्रों के लिए एक और वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो में पीएम मोदी ने बताया कि देश की परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई पावर कमेटी बनाई गई है.

Major move following crackdown on paper leaks PM Modi forms high-powered committee exam reforms
Image Source: Social Media

PM Modi New Reel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छात्रों के लिए एक और वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो में पीएम मोदी ने बताया कि देश की परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई पावर कमेटी बनाई गई है. NEET पेपर लीक विवाद के बाद छात्रों के लिए पीएम मोदी का यह तीसरा वीडियो संदेश है. 

इससे पहले 23 जुलाई की रात पीएम मोदी ने पहला संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक मामले में सख्त कदम उठाने की बात कही थी. इसके बाद अगले दिन उन्होंने दूसरा वीडियो संदेश जारी कर छात्रों का धन्यवाद किया था. अब रविवार को जारी किए गए करीब 1 मिनट 20 सेकंड के वीडियो में पीएम मोदी ने परीक्षा सुधार को लेकर सरकार के कदमों की जानकारी दी.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार कई कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कई लोग जेल भेजे जा चुके हैं.

उन्होंने बताया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं. साथ ही संसद में सख्त प्रावधानों वाला नया कानून लाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है.

परीक्षा व्यवस्था में टेक्नोलॉजी पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भविष्य की परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत है. परीक्षा प्रणाली भरोसेमंद, पारदर्शी और आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़ी होनी चाहिए. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का फैसला लिया है. 

यह कमेटी परीक्षा सुधारों पर काम करेगी और अपनी रिपोर्ट के आधार पर आने वाली परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए कदम सुझाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि छात्रों को ऐसी परीक्षा व्यवस्था मिले, जिस पर वे पूरी तरह भरोसा कर सकें.

ये भी पढ़ें- देश सबसे पहले... विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं से बोले पीएम मोदी, जानें क्या कहा