सेल्फ रिस्पेक्ट से बड़ा कुछ नहीं... अब इस अभिनेत्री ने छोड़ा तारक मेहता शो, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Prajakta Shisode TMKOC: टीवी की दुनिया में अगर किसी शो ने सालों-साल दर्शकों का दिल जीता है, तो वो है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’. हंसी-मज़ाक, पारिवारिक ड्रामा और अनोखे किरदारों से भरपूर यह शो लगभग 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. 

Prajakta shisode Sunita left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah show serious allegations against makers
Image Source: Social Media

Prajakta Shisode TMKOC: टीवी की दुनिया में अगर किसी शो ने सालों-साल दर्शकों का दिल जीता है, तो वो है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’. हंसी-मज़ाक, पारिवारिक ड्रामा और अनोखे किरदारों से भरपूर यह शो लगभग 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. 

लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जितनी पॉपुलैरिटी मिली है, उतने ही विवाद भी इसके साथ जुड़े हैं. कई एक्टर्स ने शो छोड़ते हुए मेकर्स पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं. अब इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है, सुनीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस, जो शो में सब्जी बेचने वाली के रूप में नजर आती थीं.

सुनीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ा शो?

फैंस उन्हें एक साधारण लेकिन प्यारे किरदार के रूप में जानते थे, लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही निकली. एक्ट्रेस ने घोषणा की है कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है, और उन्होंने अपनी मराठी इंडस्ट्री की साथी एक्ट्रेसेस से भी अपील की है कि वे इस रोल को न अपनाएं. उनका कहना है कि इस पात्र को लेकर मेकर्स की सोच सम्मानजनक नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.

"सेल्फ रिस्पेक्ट से बड़ा कुछ नहीं"

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए, खासकर उन लोगों के लिए जो आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करते. उन्होंने शो के प्रति आभार जताया, लेकिन साथ ही महिलाओं की टीम का भी जिक्र किया, यह संकेत देते हुए कि उनके लिए यह फैसला आसान नहीं था.

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि मेकर्स उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के लिए मजबूर करते थे और यह भी चेक करते थे कि उन्होंने वह पोस्ट हटाई है या नहीं. उन्होंने लिखा कि मेकर्स के मुताबिक ‘सुनीता का किरदार ज़रूरी नहीं’ और इसी बात ने उन्हें यह समझने पर मजबूर किया कि वे इस रोल को दोबारा नहीं निभाना चाहेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि वह नौकर या सब्जी बेचने वाले किरदार के लिए पैदा नहीं हुईं, जिससे यह साफ है कि वह अपने किरदार को लेकर असहज महसूस करती थीं.

मेकर्स की तरफ़ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

प्रजाक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर फिलहाल मेकर्स या शो की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं और फैंस लगातार जानना चाहते हैं कि इस मुद्दे पर शो की टीम क्या कहेगी.

पहले भी कई कलाकार छोड़ चुके हैं शो

यह पहली बार नहीं है जब शो विवादों में आया हो या किसी कलाकार ने नाखुशी जताई हो. इससे पहले शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री, दिशा वकानी, भव्य गांधी, झील मेहता, गुरुतरण सोढ़ी, मोनिका भदोरिया, कुश शाह, पलक सिधवानी जैसे कई अहम कलाकार शो छोड़ चुके हैं. इनमें से कई ने तो चलते-चलते शो के वातावरण और मेकर्स की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए थे.

यह भी पढ़ें- जेठालाल भी हुए थे पाकिस्तानी जेल में बंद! किया था अक्षय खन्ना जैसा डांस; ये स्टेप भी हो रहा VIRAL