Pradosh Ranjan Paul in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन तमिलनाडु के युवा बल्लेबाज प्रदोष रंजन पॉल ने अपनी फर्स्ट क्लास करियर की सबसे यादगार पारी खेली. नागालैंड के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने न केवल अपनी टीम को मजबूती दी बल्कि फैंस को भी रोमांचित कर दिया. इस मैच में प्रदोष ने पहली बार फर्स्ट क्लास में दोहरा शतक ठोककर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया.
201 रन की नाबाद पारी, टीम को मजबूत स्कोर
24 साल के प्रदोष ने 314 गेंदों में 23 चौकों की मदद से 201 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके इस प्रदर्शन ने तमिलनाडु को मैच में बढ़त दिलाई. पहले विकेट के बाद दूसरे विकेट के लिए प्रदोष ने अपने साथी विमल कुमार के साथ 307 रनों की बड़ी साझेदारी निभाई. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए सी आंद्रे सिद्धार्थ के साथ मिलकर 124 रनों की पार्टनरशिप की. इस शानदार बल्लेबाजी की मदद से तमिलनाडु ने पहली पारी में 3 विकेट पर 512 रन बनाकर घोषणा की.
Pradosh Ranjan Paul brings up a magnificent maiden double century against Nagaland on Day 2. 🏏#NAGvTN #RanjiTrophy #TamilNaduCricket #TNCA #TNCricket pic.twitter.com/ko89jDLHr5
— TNCA (@TNCACricket) October 26, 2025
करियर की माइलस्टोन: पहला दोहरा शतक
प्रदोष रंजन पॉल के लिए यह फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक है. इससे पहले उन्होंने अपने करियर में 7 शतक और कई अर्धशतक लगाए थे. इस पारी के साथ ही उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 2000 रन पूरे कर लिए हैं. इस प्रदर्शन ने उन्हें तमिलनाडु क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल कर दिया है.
करियर की शुरूआत और प्रगति
प्रदोष ने साल 2019 में दिल्ली के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच से अपना करियर शुरू किया था. डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी. पहले पारी में 78 और दूसरी पारी में नाबाद 17 रन बनाकर उन्होंने अपनी क्षमता साबित की.
प्रदर्शन का आंकड़ा
नागालैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रदोष 28 फर्स्ट क्लास मैचों में 50.92 की औसत से 1935 रन बना चुके थे. इसमें 6 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने 8 लिस्ट ए मैचों में 121 रन और 2 टी20 मैचों में 19 रन बनाए हैं. इस पारी ने साफ कर दिया कि प्रदोष रंजन पॉल तमिलनाडु और भारतीय क्रिकेट के लिए भविष्य में बड़ी उम्मीद हैं.
ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज की हार का बदला टी20 में लेगी टीम इंडिया, जानें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का कैसा है रिकॉर्ड