Poonam Pandey Premanand Maharaj: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर अपने विवादित बयानों और अलग अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं. कभी अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर लोगों को चौंकाना हो या किसी मुद्दे पर बेबाक टिप्पणी करना, वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार उनका एक बिल्कुल अलग रूप सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है.
होली से पहले पूनम पांडे वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरी तरह आध्यात्मिक माहौल को अपनाया. वहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके सत्संग में भी शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में पूनम को साधारण कपड़ों में शांत और भक्ति भाव में डूबा देखा जा सकता है.
सत्संग के दौरान हुईं भावुक
एक तस्वीर में पूनम पांडे प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान वह इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. उनके चेहरे के भाव साफ बता रहे थे कि वह इस आध्यात्मिक अनुभव से गहराई से जुड़ गई हैं.
बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन
सत्संग के बाद पूनम ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए. मंदिर में प्रवेश करते ही वह फिर से भावुक हो गईं. वहां उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और भगवान के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वह किसी अंदरूनी तनाव या दर्द से गुजर रही थीं, जिसे इस आध्यात्मिक यात्रा ने काफी हद तक कम कर दिया.
ई-रिक्शा से किया वृंदावन का भ्रमण
वृंदावन में पूनम पांडे ई-रिक्शा से घूमती भी नजर आईं. इस दौरान उन्होंने शहर की धार्मिक और शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लिया. उनके चेहरे पर सुकून और खुशी साफ झलक रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह यात्रा उनके लिए खास रही.
फैंस ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर पूनम का यह नया अंदाज देखकर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने उनके सादगी भरे लुक सलवार-सूट और बिना मेकअप की तारीफ की. वहीं कुछ यूजर्स ने उनके पिछले विवादों को याद करते हुए तंज भी कसे. कई लोगों ने यह भी कहा कि भक्ति इंसान को बदल देती है और अगर पूनम सच में इस राह पर आगे बढ़ती हैं, तो यह उनके लिए अच्छा कदम होगा.
क्या आएगा जिंदगी में बदलाव?
पूनम पांडे का यह आध्यात्मिक रूप उनके फैंस के लिए नया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह बदलाव स्थायी होगा या फिर वह अपने पुराने अंदाज में लौट आएंगी. फिलहाल, वृंदावन की इस यात्रा ने उनके जीवन में एक अलग ही रंग भर दिया है.
ये भी पढ़ें- 12 टीमें, 33 मैच... ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत