नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को पीएम स्वनिधि (𝐏𝐌 𝐒𝐕𝐀𝐍𝐢𝐝𝐡𝐢) के लाभार्थियों को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संबोधित किया और उन्हें भरोसा दिया कि वह उनके साथ खड़े हैं. पीएम ने इस दौरान देशभर में 62 लाख लाभार्थियों को 11 हजार करोड़ की मदद देने की बात कही. साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDIA पर हमला बोला और उसके इन गरीबों की सुध न लेने वाला बताया.
गौरतलब है कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी, ठेले और ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले को सरकार की गारंटी पर लोन मिलता है.
यह भी पढे़ं : 2024 में भारत, अमेरिका, रूस समेत कई देशों में चुनाव, आर्थिक विकास के लिए बढ़ेगा जोखिम : Moody's
पीएम ने कहा- रेहड़ी-पटरी वालों के ठेले, दुकान भले छोटे हों, सपने बड़े होते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा, "रेहड़ी-पटरी वाले साथियों के ठेले, दुकान भले छोटे हों, लेकिन इनके सपने बड़े होते हैं. अतीत में पहले की सरकारों ने इन साथियों की सुध तक नहीं ली, इनको अपमान सहना पड़ता था, ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ता था. फुटपाथ पर सामान बेचते हुए \पैसों की जरूरत पड़ जाती थी, तो मजबूरी में महंगे ब्याज पर पैसा लेना पड़ता था. बैंक से इनको लोन ही नहीं मिलता था."
'अगर आपके पास गारंटी देने के लिए कुछ नही तो मोदी आपकी गारंटी लेता है'
मोदी ने कहा, "आपका ये सेवक गरीबी से निकलकर यहां पहुंचा है, मैं गरीबी को जी करके यहां आया हूं. इसलिए जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूछा भी है और पूजा भी है. अगर आपके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं तो चिंता मत कीजिए...मोदी आपकी गारंटी लेता है. मोदी ने तय किया कि बैंकों से सस्ता लोन मिले और मोदी की गारंटी पर मिले."
यह भी पढे़ं : मध्य और पूर्वी दिल्ली तक सीधे पहुंचना होगा आसान, PM Modi ने दिल्ली के 2 और मेट्रो रूट की रखी नींव
अभी तक 62 लाख लोगों को 11 हजार करोड़ की मदद मिली
पीएम ने कहा, "अभी तक देश के 62 लाख लाभार्थियों को लगभग 11 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं और अब तक का मेरा अनुभव है कि समय पर वो पैसे भी लौटाते हैं."
"मुझे खुशी है कि पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों में आधे से अधिक हमारी माताएं-बहनें हैं. स्वनिधि योजना की वजह से रेहड़ी-फुटपाथ-ठेले पर काम करने वालों की कमाई बढ़ गई है. खरीद-बिक्री का डिजिटल रिकॉर्ड होने की वजह से अब बैंकों से मदद मिलने में भी आसानी हो गई है."
कहा- राशन कार्ड योजना बनाने की दी सुविधा
सरकार का ये निरंतर प्रयास है कि गरीब और मिडिल क्लास के युवा, खेलकूद में आगे बढ़ें. इसके लिए बीते 10 वर्षों में हमने हर स्तर पर माहौल बनाया है.
कामकाजी साथियों के लिए शहरों में नया राशन कार्ड बनाना पहले कितनी बड़ी चुनौती थी.
मोदी ने आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाया है, इसलिए एक देश, एक राशन कार्ड योजना बनाई गई है.
यह भी पढे़ं : 'भैया जी' में एकदम अलग नजर आ रहे मनोज बाजपेयी- जारी हुआ फिल्म का फर्स्ट लुक, जल्द आने वाला है टीजर
देश में गरीबों के 4 करोड़ घर बनाने की बात कही
उन्होंने कहा, "इसी तरह देश में जो 4 करोड़ से अधिक घर बने हैं, इनमें करीब 1 करोड़ घर शहरी गरीबों को मिल चुके हैं. हाल ही में भारत सरकार ने पीएम सूर्य घर...मुफ्त बिजली योजना भी शुरू की है. इस योजना के तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार पूरी मदद करेगी. इससे 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी. सरकार इस योजना पर 75 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है."
विपक्षी गठबंधन INDIA पर बोला हमला
"मोदी गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन बेहतर बनाने में जुटा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है, जो मोदी को गालियां देने के लिए घोषणा पत्र के साथ दिल्ली में एकजुट हो गया है. इंडी गठबंधन की विचारधारा है- कुशासन, करप्शन और देश विरोधी हवा देना. जबकि मोदी की विचारधारा है- जनकल्याण से राष्ट्र कल्याण, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को जड़ से मिटाना और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना."
'मोदी का परिवार' नहीं है के मुद्दे को फिर उछाला
प्रधानमंत्री मोदी ने लालू यादव के मोदी का परिवार न होने के बयान को एक बार फिर मुद्दा बनाया. पीएम ने कहा, "ये कहते हैं कि मोदी का परिवार नहीं है. मोदी के लिए तो देश का हर परिवार अपना परिवार है. इसीलिए तो पूरा देश भी कह रहा है- मैं हूं मोदी का परिवार."
यह भी पढे़ं : कांग्रेस ने कहा- सत्ता में आने पर किसानों को GST से मुक्त करेंगे, कर्ज माफी, पीएम फसल बीमा योजना में होगा परिवर्तन