Jitendra Awhad: श्रीराम को 'मांसाहारी' कहने वाले कौन है ये नेता, पहले भी हिंदू देवी-देवताओं का कर चुके हैं अपमान

Jitendra Awhad: श्रीराम को 'मांसाहारी' कहने वाले कौन है ये नेता, पहले भी हिंदू देवी-देवताओं का कर चुके हैं अपमान

अयोध्या/मुंबई भारत 24 डिजिटल डेस्क: श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इस समय अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir)  ही नहीं पूरे देश में इसे लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है. राम नगरी में उत्सव जैसा माहौल है. राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. वहीं कुछ नेताओं को किनारा करने की बात भी सामने आ रही है. इस बीच राम भगवान को लेकर एनसीपी एमएलए जितेन्द्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने विवादित बयान दे दिया है. 

'राम शाकाहारी नहीं थ'- जितेन्द्र आव्हाड 

दरअसल, एनसीपी एमएलए जितेन्द्र आव्हाड ने भगवान श्री राम को मांसाहारी बताया. उन्होंने कहा ' राम हमारे हैं. राम बहुजन के हैं. जहां हमें लोग शाकाहारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन हम अपने राम के आदर्श का पालन कर रहे हैं. यह राम का आदर्श है. राम शाकाहारी नहीं थे. 14 साल वनवास करते समय भगवान को जंगल में खाने की समस्या थी और वो शाकाहारी खाना ढूंढने कहां जाते. ऐसे में वे जंगल मे शिकार करके खाते थे.'

जितेंद्र आव्हाड़ के बयान से गरमाई राजनीति

मीडिया ने जब एनसीपी नेता से इस बात को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कह दिया कि वो अपने बयान पर कायम रहेंगे. उनके इस बयान के बाद से महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है. बीजेपी ने इसे लेकर केस दर्ज कराने की बात कही है. वहीं दूसरी तरफ अजित पवार गुट ने जितेंद्र आव्हाड़ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अजित पवार गुट ने मांग की है कि जितेंद्र आव्हाड़ के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज हो. अजित पवार गुट के नेता आनंद परांजपे ने कहा कि जितेंद्र आव्हाड़ हमेशा ही हिंदू और सनातन के खिलाफ बोलते हैं और हिंदू देवी-देवता का अपमान करते हैं.