Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन उपवास पर रहेंगे PM मोदी, कर सकते हैं सरयू स्नान; जानें क्यों?

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन उपवास पर रहेंगे PM मोदी, कर सकते हैं सरयू स्नान; जानें क्यों?

अयोध्या, न्यूज डेस्क: श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य राममंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इस समय अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir)  ही नहीं पूरे देश में इसे लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही है. रामलला की मूर्ति का चयन भी कर लिया गया है. मूर्ति निर्माण का काम कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) को दिया गया है.  प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगे.

प्राण प्रतिष्ठा के दिन पीएम का उपवास

पीएम मोदी 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे. लेकिन उससे पहले 16 जनवरी को पीएम द्वारा संकल्पित अक्षत राम मंदिर पहुंच जाएंगे. बता दें कि पीएम मोदी 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन उपवास रहते हुए प्राणाधान की प्रक्रिया पूरी करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शास्त्रीय विधि परंपरा ये कि जो यजमान पूजा करता है उसे पूरे दिन उपवास के साथ ही जरूरी क्रियाएं पूरी करनी होती है. 

सरयू स्नान करेंगे पीएम मोदी

प्राण विधान की इस प्रक्रिया में यज्ञमान के लिए उपवास के साथ जरूरी कर्म में पवित्र नदियों में स्नान करना भी है. ऐसे में पीएम मोदी ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहलेसरयू स्नान कर सकते हैं. बता दें कि साल 2021 में जब  13 दिसंबर को  काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण किया गया था. तब भी पीएम मोदी ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा पाठ  की थी. प्रधानमंत्री के इस कदम की देश भर में खूब चर्चा की गई थी.