PoK और बलूचिस्तान कंट्रोल से बाहर... पाकिस्तान की बदहाली पर रोया लश्‍कर आतंकी, भारत के खिलाफ उगला जहर!

भारत के खिलाफ लगातार नफरत फैलाने वाले पाकिस्तान का आतंकी चेहरा एक बार फिर सामने आया है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा के वरिष्ठ कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ का एक वीडियो सामने आया है.

PoK and Balochistan slipping out of control Lashkar Terrorist Abdul Rauf Pakistan
Image Source: Social Media

इस्लामाबाद: भारत के खिलाफ लगातार नफरत फैलाने वाले पाकिस्तान का आतंकी चेहरा एक बार फिर सामने आया है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा के वरिष्ठ कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह भारत के खिलाफ बयानबाजी करने के साथ-साथ पाकिस्तान के अंदर के हालात का भी जिक्र करता नजर आ रहा है.

वीडियो में रऊफ अपने समर्थकों को भरोसा दिलाता दिख रहा है कि पाकिस्तान के हालात जल्द ठीक हो जाएंगे. वह बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हालात पर भी बात करता है.

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है रऊफ का नाम

हाफिज अब्दुल रऊफ वही आतंकी है, जिसे पिछले साल मई में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मारे गए लश्कर आतंकियों के जनाजे में देखा गया था. उस समय पाकिस्तानी सेना के कई बड़े अधिकारी और नागरिक अधिकारी भी इन जनाजों में शामिल हुए थे.

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना और आतंकी संगठनों के बीच संबंधों को लेकर कई सवाल उठे थे.

पाकिस्तान के अंदर के हालात पर बोला आतंकी

अपने भाषण में रऊफ ने माना कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में हालात सामान्य नहीं हैं. उसने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की स्थिति गंभीर है.

हालांकि, इसके लिए उसने भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की. उसके बयान से यह भी साफ होता है कि पाकिस्तान के सामने सिर्फ बाहरी नहीं, बल्कि अंदरूनी चुनौतियां भी बड़ी हैं.

रऊफ ने कश्मीर, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी और वहां आतंकवाद खत्म होगा. इसके बाद उसने फिर भारत के खिलाफ नफरत भरी बयानबाजी की.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं बदला रुख

रऊफ का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इनमें लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़े ठिकाने भी शामिल थे.

इसके बावजूद लश्कर के नेता लगातार भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं. रऊफ के ताजा बयान में पाकिस्तान के अंदर की स्थिति को लेकर उसकी चिंता भी दिखाई देती है.

ये भी पढ़ें- ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा भारत! सेमीकंडक्टर कंपनियों के लिए निवेश होगा आसान, बदलेंगे नियम