स्मार्टफोन बाजार में गेमिंग सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है और कंपनियां अब यूजर्स को पावर, परफॉर्मेंस और बैटरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देने की होड़ में हैं. इसी बीच Poco ने अपनी नई X सीरीज के तहत Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जिनमें दमदार प्रोसेसर से लेकर बड़ी बैटरी तक हर चीज को अपग्रेड किया गया है.
कीमत और उपलब्धता
Poco की यह नई सीरीज 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आती है. कंपनी ने इसमें एक खास Poco X8 Pro Iron Man Edition भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. इस सीरीज की बिक्री 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा. बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है.
Poco X8 Pro के वेरिएंट्स और कीमत
Poco X8 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसका 8GB RAM 256GB स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है, जिसे ऑफर के बाद 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं 12GB RAM 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है, जो ऑफर के बाद 32,999 रुपये में उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है.
Poco X8 Pro Max के वेरिएंट्स और कीमत
Poco X8 Pro Max को भी दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इसका 12GB RAM 256GB वेरिएंट 42,999 रुपये में उपलब्ध है, जो ऑफर के बाद 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं 12GB RAM 512GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है, जिसे ऑफर के बाद 43,999 रुपये में लिया जा सकता है. यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में उपलब्ध है.
Poco X8 Pro Max: दमदार फीचर्स का पावरहाउस
Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. यह फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 12GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. यूजर्स इसकी रैम को वर्चुअली 24GB तक बढ़ा सकते हैं.
इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Poco 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है.
Poco X8 Pro: बैलेंस्ड परफॉर्मेंस का विकल्प
Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जो स्मूथ और तेज परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.
इस फोन में भी 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है. IP रेटिंग, कूलिंग सिस्टम और कैमरा सेटअप भी लगभग Pro Max जैसा ही है, जिससे यूजर्स को प्रीमियम अनुभव मिलता है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह भी Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है.
ये भी पढ़ें: iPhone का ये फीचर हुआ फेल, तो यूजर पहुंचा कोर्ट; Apple पर लगा तगड़ा मुआवजा