3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ, सस्ता स्मार्टफोन ले आई ये कंपनी; जानें फीचर्स

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पोको ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में हलचल मचा दी है. कंपनी ने अपना नया Poco M8 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, जो आकर्षक 3D कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है.

Poco M8 5G launched in a budget segment know price and specifications details in hindi
Image Source: Social Media

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पोको ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में हलचल मचा दी है. कंपनी ने अपना नया Poco M8 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, जो आकर्षक 3D कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है. यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं. Poco M8 5G को पिछले साल आए Poco M7 5G के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है, जिसमें डिस्प्ले से लेकर बैटरी और फीचर्स तक कई सुधार किए गए हैं.


Poco M8 5G का लुक प्रीमियम फील देता है. इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो इस प्राइस रेंज में इसे अलग पहचान देती है. फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है. फीचर्स के मामले में यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 को सीधी टक्कर देता नजर आता है.

Poco M8 5G की कीमत और वेरिएंट

पोको ने इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये तक जाती है. हालांकि, कंपनी की ओर से शुरुआती खरीदारों के लिए एक खास लॉन्च ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत पहले 12 घंटे में फोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

फोन के वेरिएंट्स और कीमत इस प्रकार हैं:

  • 6GB RAM 128GB स्टोरेज – 21,999 रुपये
  • 8GB RAM 128GB स्टोरेज – 22,999 रुपये
  • 8GB RAM 256GB स्टोरेज – 24,999 रुपये लॉन्च ऑफर के तहत इसकी शुरुआती कीमत घटकर 15,999 रुपये तक आ सकती है.

सेल डेट और कलर ऑप्शन

Poco M8 5G की पहली सेल 13 जनवरी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी. ग्राहक इस फोन को कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिल्वर जैसे आकर्षक रंगों में खरीद सकते हैं. कुल मिलाकर, Poco M8 5G उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है, जो बजट में 5G स्मार्टफोन के साथ स्टाइल, बैटरी और परफॉर्मेंस का सही बैलेंस चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: टेक्नोलॉजिया! ऐसी लॉलीपॉप जिसकी एक बाइट लेते ही कानों में बजने लगेगा गाना, CES 2026 में हुई लॉन्च