अगर आपका स्मार्टफोन दिन में कई बार चार्ज मांगता है और आप हर जगह चार्जर लेकर घूमते हैं, तो अब आपकी यह परेशानी खत्म होने वाली है. भारतीय मार्केट में अब ऐसे स्मार्टफोन्स लॉन्च हो चुके हैं जिनकी बैटरी पावर बैंक को भी मात दे सकती है. इन्हीं में से एक है Poco F7 5G, जो 7550mAh की विशाल बैटरी के साथ आता है और कई दिनों तक बिना चार्ज के चल सकता है.
सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन
Poco F7 5G फिलहाल भारतीय बाजार में सबसे बड़ी बैटरी क्षमता वाला स्मार्टफोन बन चुका है. जून 2025 में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत ₹30,999 रखी गई है. इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. फोन में लगी 7550mAh की बैटरी न सिर्फ लंबा बैकअप देती है, बल्कि इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जो कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर देती है.
डिस्प्ले और डिजाइन
Poco F7 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. यह डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट करती है, जिससे वीडियो देखने या गेम खेलने का अनुभव बेहद स्मूद और शार्प हो जाता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है.
Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस
फोन को ताकत मिलती है Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 (4nm) चिपसेट से, जो Adreno 825 GPU के साथ आता है. यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए परफेक्ट है. Poco F7 5G में 12GB LPDDR5X रैम और 256GB या 512GB UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है, जिससे फोन स्पीड और स्टोरेज दोनों में कमाल दिखाता है.
कैमरा – प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी के साथ
Poco F7 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर और OIS (Optical Image Stabilization) फीचर मौजूद है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिससे फोटोग्राफी और सेल्फी दोनों में शानदार रिजल्ट मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Mozilla और Chrome यूज़र्स सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम वरना होगा बड़ा नुकसान