PM Modi in Bihar: बिहार चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है. इसी के साथ दूसरे चरण की तैयारियां जोरो शोरों पर हैं. पीएम मोदी शनिवार को बिहार के सीतामढ़ी दौरे पर पहुंचे. जहां एक जनसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है.पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है.चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है.बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है.
इसी दौरान पीएम बोले कि आज हम देख रहे है कि सीतामढ़ी का माहौल दिल को छू जाने वाला है. ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि - नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार.