PM Modi In West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे और कई जनसभाएं, रैलियां और रोड शो किए. चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने बंगाल की जनता के नाम एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं साझा कीं.
पीएम मोदी ने लिखा पत्र
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना पत्र शेयर करते हुए लिखा कि पूरे चुनाव अभियान के दौरान उन्हें जनता का बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला. उन्होंने कहा कि यहां के युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर और व्यापारी सभी “विकसित बंगाल” के लिए संकल्पित हैं.
পশ্চিমবঙ্গে আমার প্রিয় পরিবারবর্গ, গণতন্ত্রের এই উৎসব আপনাদের সামনে বিজেপির বিজয়ের ধ্বজা ওড়ানোর এক সুবর্ণ সুযোগ নিয়ে এসেছে। আমি নিশ্চিত যে ২৯ এপ্রিল, আপনারা ভোটদানের এক নতুন রেকর্ড গড়বেন। এই ঐতিহাসিক মুহূর্তে, আমি একটি অডিও বার্তার মাধ্যমে আমার মনের ভাব ব্যক্ত করেছি… pic.twitter.com/rWH2xOEORY
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं
अपने पत्र में पीएम मोदी ने लिखा, “पश्चिम बंगाल के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है. मुझे भी इस चुनाव में हिस्सा लेने का अवसर मिला. बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर बीजेपी का रोडमैप रखने का मौका मिला. आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है और मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है. अब मैं इस पत्र के माध्यम से आप सभी से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं.”
बंगाल में अलग ही ऊर्जा अनुभव की
पीएम मोदी ने कहा, “इस चुनाव के दौरान मैंने बंगाल में एक अलग ही ऊर्जा महसूस की. इतनी गर्मी और लगातार रैलियों के बावजूद मुझे जरा भी थकान नहीं हुई. मेरे लिए ये रैलियां और रोड शो किसी तीर्थ यात्रा की तरह रहे. जब मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था, तो ऐसा लगता था कि मां काली मुझे नई ऊर्जा दे रही हैं.”
पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके… pic.twitter.com/IKH447nWn2
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
हर आयु वर्ग का स्नेह ही असली पूंजी
उन्होंने आगे लिखा, “जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मैंने 11 दिन का अनुष्ठान किया था. इस चुनाव में भी मुझे वैसी ही अनुभूति हुई. रैलियों और रोड शो में मुझे जो प्यार, संदेश और चित्र मिले, उन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता. जब भी समय मिलता है, मैं रात में उन्हें देखता हूं, पढ़ता हूं और जवाब भी लिखवाता हूं. युवा, महिलाएं और बुजुर्ग, हर किसी का स्नेह मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है.”
अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए
पीएम मोदी ने कहा, “इस चुनाव में मैंने देखा कि बंगाल के युवा, महिलाएं, किसान और श्रमिक सभी विकसित बंगाल के लिए उत्साहित हैं. युवा आगे बढ़ना चाहते हैं, बेटियां सुरक्षा और खुला आसमान चाहती हैं. बंगाल का हर परिवार अब एक ही बात कह रहा है, अब परिवर्तन करना है. भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए.”
जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा
अपने पत्र के अंत में पीएम मोदी ने लिखा, “बंगाल की सेवा करना और उसे सुरक्षित बनाना मेरा वचन है. यहां की हर चुनौती को अवसर में बदलना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा. मैं आपको भरोसा देता हूं कि बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का उत्सव हम सभी मिलकर मनाएंगे और राज्य को विकसित बनाएंगे.”
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की झूठ की फैक्ट्री का पर्दाफाश, ईरान-अमेरिका वार्ता के नाम पर कर रहा फर्जीवाड़ा, ऐसे खुली पोल