PM Modi आज स्टार्टअप प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद, भारत मंडप में ऐतिहासिक कार्यक्रम

PM Modi will interact with startup representatives today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया पहल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्टार्टअप इकोसिस्टम के सक्रिय सदस्यों के साथ संवाद करेंगे और उनके अनुभव सुनेंगे. कार्यक्रम में स्टार्टअप प्रतिनिधि अपने उद्यमशीलता के सफर और सीखों को साझा करेंगे, जिससे भारत के स्टार्टअप परिदृश्य की उपलब्धियों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा.