PM Modi Israel Visit : दो दिन के इजरायल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बड़ी डील होने वाली है साइन?

PM Modi will go on a two-day visit to Israel deal will be signed

India Israel Patnership: प्रधानमंत्री के इजरायल दौरे के दौरान भारत और इजरायल के बीच रक्षा क्षेत्र में बड़ा सहयोग होने की संभावना है. माना जा रहा है कि दोनों देश मिलकर ऐसा वायु सुरक्षा तंत्र तैयार करने पर काम कर सकते हैं, जो लंबी दूरी से आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर सके. इसके अलावा लेजर आधारित हथियार, दूर से मार करने वाली मिसाइलें और ड्रोन के संयुक्त विकास पर भी बातचीत हो सकती है.

सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन होने की उम्मीद है. हालांकि औपचारिक रक्षा सौदे की घोषणा नहीं भी हो सकती, क्योंकि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पहले से ही लगातार जारी प्रक्रिया है. आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ने की संभावना है.