UP International Trade Show: PM Modi ने ग्रेटर नोएडा में Up International Trade Show का किया दौरा

PM Modi visits Up International Trade Show in Noida

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ा संदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "भारत अब चिप से लेकर शिप तक, हर वह चीज़ अपने देश में बनाएगा जिसके लिए हमें अब तक दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था."

ट्रेड शो का आयोजन नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया गया है, जिसमें भारत और विदेशों से हजारों उद्यमी, कारोबारी और निवेशक हिस्सा ले रहे हैं. रूस इस बार शो का कंट्री पार्टनर है, और 30 रूसी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल इसमें भाग ले रहा है.