PM Modi G20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 से तीन दिवसीय दौरे पर दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं. उनका यह दौरा जोहान्सबर्ग में होने वाले G20 सम्मेलन के संदर्भ में काफी महत्व रखता है. इस मंच पर पीएम मोदी न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, बल्कि अफ्रीकी महाद्वीप में पहली बार आयोजित इस सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी यूनियन को स्थायी सदस्यता दिलाने जैसी कूटनीतिक उपलब्धियों को भी उजागर करेंगे.
सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसमें जापान की नवनिर्वाचित पीएम साना तकाईची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानिज से बातचीत की संभावना है. इसके अलावा, पीएम मोदी IBSA (इंडिया, ब्राजील और साउथ अफ्रीका) फोरम की बैठक में भी हिस्सा लेंगे. मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और व्यापार से जुड़े मुद्दों के बीच, पीएम मोदी के विचार और नेतृत्व इन बैठकों के केंद्र में रहेंगे.
ग्लोबल फोकस क्यों पीएम मोदी पर?
विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला के अनुसार, पीएम मोदी पर इस सम्मेलन में खास तौर पर पांच कारणों से वैश्विक नजरें रहेंगी:
G20 का महत्व और वैश्विक परिप्रेक्ष्य
G20 एक अनौपचारिक लेकिन प्रभावशाली मंच है, जिसका उद्देश्य दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच नीतिगत समन्वय स्थापित करना है. इसमें कुल 21 सदस्य देश शामिल हैं, जो विश्व GDP का 85%, वैश्विक व्यापार का 75% और दुनिया की लगभग 60% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी यूनियन को G20 सदस्यता दिलाना पीएम मोदी की कूटनीतिक सफलता को दर्शाता है.
इस बार G20 सम्मेलन का थीम ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ रखा गया है, जो वैश्विक साउथ के लिए भारत की प्रतिबद्धता और नेतृत्व को उजागर करता है. ऐसे में पीएम मोदी की मौजूदगी और उनका भाषण न केवल भारत, बल्कि अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा.
यह भी पढ़ें- ब्रह्मोस के हमले से तबाह हो गया था AWACS जेट... पाकिस्तानी एयरमार्शल ने ही खोल दी पोल, देखें VIDEO