भारत के स्वतंत्रता संग्राम का अमर प्रतीक, जन-जन के हृदय में बसे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव महाउत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने ‘वंदे मातरम’ की याद में स्मारक डाक टिकट और विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया. यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को नमन करने का एक भावनात्मक क्षण बन गया.