PM Modi New Video Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देशवासियों का धन्यवाद किया है. उन्होंने गुरुवार को पोस्ट किए गए अपने वीडियो पर लोगों की ओर से मिले प्यार, समर्थन और सकारात्मक सुझावों के लिए आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया उनके लिए बेहद अहम है और वह आगे भी इसी तरह देशवासियों से जुड़े रहेंगे.
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें देर रात लोगों से जुड़ने का मौका मिला. उन्होंने बताया कि वीडियो पोस्ट करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं और सुझाव भेजे, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं. उन्होंने कहा, "थैंक यू फ्रेंड्स. कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला. मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस तरह से आपने रिस्पॉन्ड किया और पॉजिटिव सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद."
ये भी पढ़ें- थैंक यू फ्रेंड्स... PM मोदी ने फिर शेयर किया वीडियो, लोगों का जताया आभार, जानें क्या कहा