'गोवा सुशासन के साथ...', बीजेपी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

Goa Zilla Panchayat Election Results: गोवा में 22 दिसंबर को हुए जिला पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. इस चुनाव में भाजपा ने 50 सीटों में से 30 सीटों पर जीत हासिल की.

PM Modi reaction on Goa Zilla Panchayat Election Results
Image Source: ANI

Goa Zilla Panchayat Election Results: गोवा में 22 दिसंबर को हुए जिला पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. इस चुनाव में भाजपा ने 50 सीटों में से 30 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस केवल 8 सीटों तक सीमित रह गई. यह परिणाम भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे पार्टी को गोवा में अपनी पकड़ और मजबूत करने का अवसर मिला है. गोवा में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर एनडीए के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थन का आभार जताया.

गोवा सुशासन के साथ खड़ा है - पीएम मोदी

गोवा में भाजपा को मिली जीत पर पीएम मोदी ने कहा- "गोवा सुशासन के साथ खड़ा है. गोवा प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा है. मैं जिला पंचायत चुनावों में भाजपा-एमजीपी (एनडीए) परिवार को मजबूत समर्थन का आशीर्वाद देने के लिए गोवा की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देता हूं. इससे गोवा के विकास के हमारे प्रयासों को और ताकत मिलेगी. हम इस अद्भुत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे मेहनती एनडीए कार्यकर्ताओं ने जमीन पर सराहनीय काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप यह परिणाम मिला है."

गोवा जिला पंचायत चुनाव परिणाम
कुल सीटें: 50/50

  • बीजेपी: 30
  • कांग्रेस: ​​8
  • निर्दलीय: 5
  • एमजीपी: 2
  • आप: 2
  • आरजीपी: 2
  • जीएफपी: 1

भाजपा की जीत पर क्या बोले CM प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा- "गोवा में बीजेपी नंबर 1! गोवा, भाजपा पर भरोसा करने और हमें प्रचंड जीत का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद! भाजपा-एमजीपी (एनडीए) गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को हार्दिक बधाई. यह मजबूत जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में लोगों के विश्वास को दर्शाता है. मैं हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की भी सराहना करता हूं. मुझे विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन सर्वांगीण विकास को गति देगा, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को मजबूत करेगा और विकसित गोवा और विकसित भारत की दिशा में काम करेगा."

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बाद अब गोवा से आई भाजपा के लिए खुशखबरी, स्थानीय निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत