PM Modi on BJP New President : ‘BJP में अध्यक्ष बदलते है, आदर्श नहीं’, PM Modi का जोरदार भाषण

PM Modi on BJP New President changes in BJP not ideals

BJP New President: लंबे समय से चल रहे कयासों पर आखिरकार विराम लग गया है. भारतीय जनता पार्टी को आज मंगलवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया. पार्टी ने औपचारिक रूप से नितिन नबीन के नाम का ऐलान करते हुए उन्हें बीजेपी की कमान सौंप दी है. इससे पहले वह निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे. खास बात यह है कि नितिन नबीन इस पद पर पहुंचने वाले अब तक के सबसे युवा नेताओं में शामिल हो गए हैं.

नितिन नबीन ने जेपी नड्डा की जगह ली है, जो वर्ष 2020 से पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे. बिहार की राजनीति से उभरे नबीन पांच बार विधायक रह चुके हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनके समर्थन में नामांकन दाखिल किया था. इसके साथ ही वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.