अंगोला के राष्ट्रपति से PM मोदी ने की मुलाकात, आतंकवादियों और उनके समर्थकों को लेकर कही ये बात

पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंकाल्वेस लौरेंको से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इसी के साथ पीएम ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया. पीएम ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल हैं.

PM Modi Meet with president of angola remarks on terrorism
Image Source: Social Media (BJP)

पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंकाल्वेस लौरेंको से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इसी के साथ पीएम ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया. पीएम ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल हैं. 38 वर्षों के बाद अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है. 

भारत-अफ्रिका की साझेदारी को मिल रहा बल 

पीएम मोदी राष्ट्रपति अंगोला की ये यात्रा न केवल भारत-अंगोला के संबंधों को नई दिशा मिल रही है. बल्कि भारत-अफ्रीका साझेदारी को भी बल मिल रहा है. उन्होंने कहा कि  इस वर्ष, भारत और अंगोला अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. लेकिन हमारे संबंध, उससे भी बहुत पुराने हैं, बहुत गहरे हैं. जब अंगोला फ्रीडम के लिए fight कर रहा था, तो भारत भी पूरी faith और फ्रेंडशिप के साथ खड़ा था. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की डिफेन्स क्रेडिट लाइन को स्वीकृति दी गई है.


आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई 

PM ने कहा कि रक्षा प्लेटफॉर्म्स के repair और overhaul और सप्लाई पर भी बात हुई है. अंगोला की सशस्त्र सेनाओं की ट्रेनिंग में सहयोग करने में हमें खुशी होगी. हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ़ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं. हम एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

पहलगाम हमले पर क्या बोले? 

इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले पर भी संबोधित किया. पीएम ने कहा कि  पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति  राष्ट्रपति लोरेंसू और अंगोला की संवेदनाओं के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. 140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं अंगोला को ‘अफ्रीकन यूनियन’ की अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं देता हूं. हमारे लिए यह गौरव की बात है कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान ‘अफ्रीकन यूनियन’ को G20 की स्थायी सदस्यता मिली.

यह भी पढ़े: भारत का बड़ा एक्शन! पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के आयात- निर्यात पर लगाई रोक