2014 के बाद बदली देश की किस्मत, कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ... भारत मंडपम में PM मोदी का संबोधन

12 Years of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए नेताओं, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का भव्य जुटान हुआ.

PM Modi longest serving Prime Minister speech bharat mandapam
Image Source: Social Media

12 Years of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए नेताओं, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का भव्य जुटान हुआ. कार्यक्रम में सभी सहयोगी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी का सम्मान किया और उनके नेतृत्व की सराहना की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने एनडीए नेताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया, इतना मान दिया, इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं. 

"मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप"

पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे समय तक 'भारत माता' की सेवा करना और उनकी सेवा करने का सौभाग्य मिलना, केवल ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव है. और मेरे लिए, जनता ही ईश्वर का रूप है, इसलिए मैंने हमेशा इस सेवा को एक आध्यात्मिक साधना के रूप में देखा है. यह आध्यात्मिक साधना कभी भी अकेले नहीं रही; यह एक सामूहिक 'यज्ञ' है, जिसमें आप सभी और कई अन्य सहयोगियों ने कर्तव्य की भावना के साथ अपना योगदान दिया है.

पीएम मोदी ने कहा, भारत की जनता का नीर-क्षीर विवेक हमेशा अद्भूत रहा है. देश की जनता ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक स्थिरता का महत्व समझा है. ये जनता जर्नादन की परिपवक्ता ही है कि मुझे लंबे समय तक इस पद पर रखा है. अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है. जनता जर्नादन का आभार व्यक्त करता हूं. साल 2014 में जब NDA की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक नई आशा का उदय हुआ है. इस आशा का संरक्षण हम सभी का बड़ा दायित्व था. देश के लोगों ने कांग्रस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमे सौंपा था.

"देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद है"

उन्होंने कहा, आज देश का हर नागरिक विकसित भारत के सपने से भरा हुआ है. ये देश के जन-जन का सपना और संकल्प बन चुका है. NDA के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद है. कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था. देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है, भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है और बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था-  हिंदू ग्रोथ रेट. जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम होना चाहिए था- कांग्रेस ग्रोथ रेट.

"देश को कांग्रेस ने हजारों करोड़ों के घोटालों में घसीटा"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पहली बार जब अटल जी के नेतृत्व में NDA सरकार आई, तब जाकर हमें एक झलक दिखी कि विकास में गति कैसे आती है, लेकिन दुर्भाग्य से 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर में और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया. विकास तो दूर की बात है, देश को कांग्रेस ने एक के बाद एक हजारों करोड़ों रुपये के घोटालों में घसीट दिया. देश का भाग्य फिर तब बदला जब 2014 में NDA की सरकार बनी. देश ने देखा कि जब नीयत, नीति और निर्णय तीनों एक साथ काम करते हैं, तो विकास की गति कैसी होती है.

पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया के बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है, तब भी 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की है और पिछला क्वाटर तो, जो 31 मार्च को खत्म हुआ है, उसमें भी भारत की ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है. ये सफलता इतनी आसान नहीं है, हम Fragile Five के कटघरे से बाहर निकलकर आज दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 में 74 एयरपोर्ट थे, जो 2026 तक 160 से ज़्यादा हो जाएंगे. 2014 में 1,000 किलोमीटर एक्सप्रेसवे थे, जो 2026 तक 6,700 किलोमीटर हो जाएंगे. 2014 में सिर्फ़ पांच शहरों में मेट्रो सेवा थी, जो 2026 तक बीस से ज्यादा शहरों में होगी और 2014 में डिफेंस एक्सपोर्ट 700 करोड़ रुपये का था, जो 2026 तक 23,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा. देश ने एक लंबा सफर तय किया है. 2014 में देश में सिर्फ़ 25 करोड़ इंटरनेट यूज़र थे; आज 100 करोड़ से ज़्यादा यूज़र इंटरनेट से जुड़े हैं. 2014 में डिजिटल पेमेंट न के बराबर थे; आज भारत डिजिटल ट्रांज़ेक्शन में नंबर वन है."

"20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2014 में सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थे, 2026 में 20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो है. देश ने बहुत लंबी यात्रा तय की है. 2014 में देश में केवल 25 करोड़ इंटरनेट यूजर्स थे, आज 100 करोड़ से अधिक यूजर्स इंटरनेट से जुड़े हैं. आज भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन में नंबर-1 देश है. आज भारत 33 करोड़ से अधिक मोबाइल हैंडसेट खुद बनाता है.

पीएम ने कहा, एक व्यवस्था थी, जो काम को अटकाती और भटकाटी थी. आज की वयवस्था कहती है कि काम अभी होगा. 2014 के बाद भारत अपनी पूरी क्षमता के साथ दौड़ना शुरू किया. उन्होंने कहा कि एनडीए के 12 वर्षों की एक और बड़ी उपलब्धि ये है कि अस्थिर दौर में भी हम स्थिर रहे. हम आज दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुके हैं. आज के अकांक्षी भारत के गर्भ में विकसित भारत पल रहा है. देश की आकांक्षाओं का वहन हमार मीडिल क्लास है.

ये भी पढ़ें: TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट जारी, सयानी घोष से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक... जानें किस-किसका नाम