TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट जारी, सयानी घोष से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक... जानें किस-किसका नाम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर सियासी उथल-पुथल तेज होती दिखाई दे रही है. पहले बड़ी संख्या में विधायकों के असंतोष की खबरें सामने आईं और अब पार्टी के सांसदों की बगावत ने नेतृत्व की चिंताओं को और बढ़ा दिया है.

list of tmc rebel mps sayoni ghosh Yusuf Pathan Shatrughan Sinha
Image Source: Social Media

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर सियासी उथल-पुथल तेज होती दिखाई दे रही है. पहले बड़ी संख्या में विधायकों के असंतोष की खबरें सामने आईं और अब पार्टी के सांसदों की बगावत ने नेतृत्व की चिंताओं को और बढ़ा दिया है. सामने आई सूची के अनुसार 19 सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हालांकि बागी खेमे का दावा है कि असंतुष्ट सांसदों की संख्या इससे भी अधिक है और आने वाले दिनों में कई अन्य नेता भी खुलकर सामने आ सकते हैं.

19 बागी सांसदों की लिस्ट

  1. काकोली घोष (बारासात)
  2. जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
  3. खली उर रहमान (जंगीपुर)
  4. यूसुफ पठान, (बेहरामपुर)
  5. अबू ताहिर खान, (मुर्शिदाबाद)
  6. पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
  7. बापी हलधर (मथुरापुर)
  8. सयोनी घोष (जादवपुर)
  9. माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
  10. मिताली बाग (आरामबाग)
  11. दीपक अधिकारी (घाटल)
  12. कालीपद सोरेन (झालग्राम)
  13. जून मालिया (मेदिनीपुर)
  14. अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
  15. डॉ. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
  16. शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
  17. असित कुमार मल (बोलपुर)
  18. शताब्दी रॉय (बीरभूम)
  19. रचना बनर्जी (हुगली)

सबसे ज्यादा चर्चा में सयोनी घोष का नाम 

बागी सांसदों की सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम जाधवपुर से सांसद सयोनी घोष का माना जा रहा है. सयोनी उन नेताओं में शामिल रही हैं जिन्हें पार्टी के युवा और आक्रामक चेहरों में गिना जाता था. 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के लिए जोरदार प्रचार किया था और उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी थी. चुनाव हारने के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें यूथ विंग की अहम जिम्मेदारी सौंपी थी, ऐसे में उनका असंतुष्ट खेमे में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दिखाए तेवर

तृणमूल कांग्रेस के लिए झटका इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि बगावत करने वालों में कुछ हाई-प्रोफाइल सांसदों के नाम भी शामिल हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान और अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा भी असंतुष्ट नेताओं की सूची में बताए जा रहे हैं. यूसुफ पठान बेहरामपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सांसद हैं. इन दोनों नेताओं की मौजूदगी ने बागी गुट को अतिरिक्त राजनीतिक वजन प्रदान किया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में विभागों का बंटवारा; CM शुभेंदु के पास गृह, स्वपन दासगुप्ता को वित्त, जानें किसे क्या मिला