Research और Innovation को मिलेगी नई उड़ान, PM Modi ने Launch किया 1 लाख करोड़ का RDI Fund

PM Modi launches RDI fund of Rs 1 lakh crore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन (RDI) फंड की औपचारिक शुरुआत की। इस फंड का कुल कॉर्पस 1 लाख करोड़ रुपये है और इसका उद्देश्य निजी क्षेत्र को भारत में बड़े पैमाने पर शोध और विकास (R&D) में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है।