नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में रामनाथ गोयनका लेक्चर को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने हाल में बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने आरजेडी के जंगलराज का नकार दिया है. बिहार के ऐतिहासिक नतीजों ने बताया कि लोकतंत्र में लोगों की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज नहीं कर सकता है.